सत्यापन पर एसपी ने वीसी में दिए जांच के निर्देश


चमोली। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के ऑपरेशन क्रैक डाउन वेरिफिकेशन ड्राइव के तहत जनपद चमोली में सत्यापन अभियान तेज हो गया है। अभियान को लेकर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को गहन सत्यापन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संख्या नहीं, गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए प्रत्येक व्यक्ति के दस्तावेजों व पृष्ठभूमि की जांच की जाए। राजस्व से पुलिस क्षेत्र में आए गांवों, दूरस्थ इलाकों, बाहरी मजदूरों, छात्रों, होमस्टे मेहमानों व फेरी लगाने वालों का शत-प्रतिशत सत्यापन अनिवार्य किया गया। अभियान में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!