घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई


पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशानुसार मंगलवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की रोकथाम हेतु खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत होटल, ढाबों एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस के अवैध उपयोग की गहन जांच की गई। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि नगर पालिका पौड़ी क्षेत्र में 16 प्रतिष्ठानों के निरीक्षण में 6 मामलों में 13,800 रुपये का चालान किया गया। कोटद्वार क्षेत्र में 20 प्रतिष्ठानों की जांच में 4 मामलों में 9,200 रुपये, जबकि श्रीनगर क्षेत्र में 16 प्रतिष्ठानों में 6 मामलों में 11,500 रुपये का चालान करते हुए एक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक जांच की गई। पूरे जनपद में कुल 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 18 मामलों में 39,100 रुपये का चालान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!