मंगरोली नंदप्रयाग में पिटकुल निर्माण को लेकर बनी सहमति
चमोली। मंगरोली नंदप्रयाग क्षेत्र के भूमि धारक परिवारों ने पिटकुल निर्माण हेतु अपनी भूमि देने पर सहमति जता दी है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पिटकुल अधिकारियों एवं संबंधित परिवारों के साथ बैठक आयोजित हुई।
बैठक में परिवारों ने जिलाधिकारी के समक्ष सहमति व्यक्त की। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ अरोड़ा को एजेंडा तैयार कर बोर्ड बैठक में रखने तथा शासनादेश जारी होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, पिटकुल अधिकारी एवं भूमि धारक परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।
