जिलाधिकारी ने 108 एम्बुलेंस सेवा की समीक्षा


चमोली। जनपद चमोली में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में 108 एम्बुलेंस सेवा की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में 22 एम्बुलेंस संचालित हैं तथा चारधाम यात्रा को देखते हुए तीन अतिरिक्त एम्बुलेंस की मांग की गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा से पूर्व सभी एम्बुलेंस का फिटनेस परीक्षण आरटीओ कर्णप्रयाग के माध्यम से कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने एम्बुलेंस के रिस्पॉन्स टाइम में सुधार, जीपीएस अनिवार्य करने तथा प्रत्येक वाहन में मोबाइल और टैबलेट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!