26-28 फरवरी तक नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल


पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल के बिलखेत में 26 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल में माउंटेन बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, कयाकिंग, एंगलिंग, पैरामोटरिंग और हॉट एयर बैलून जैसी गतिविधियाँ होंगी। युवाओं व बच्चों के लिए एडवेंचर जोन तथा आमजन हेतु टेंडम फ्लाइंग की व्यवस्था की गई है। सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकार प्रस्तुतियाँ देंगे। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समयबद्ध व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!