न्यायालय परिसर को धमकी भरा मेल, जांच में नहीं मिला विस्फोटक


रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के जिला एवं सत्र न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर मंगलवार को अज्ञात स्रोत से धमकी भरा संदेश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हुआ और न्यायालय परिसर में सघन जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के नेतृत्व में परिसर खाली कराकर प्रवेश अस्थायी रूप से रोका गया तथा बम निरोधक दस्ते ने गहन तलाशी ली। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। मामले में तहरीर लेकर अज्ञात के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!