अभियान के दौरान दो फरार वारंटी गिरफ्तार

श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा गैर-जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने वर्ष 2024 से फरार आरोपियों को थाना क्षेत्र से पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त अमरजीत (25) निवासी रायडी, अगस्त्यमुनि, जिसके विरुद्ध चोरी के मामले दर्ज हैं, और सुरेशचंद (35) निवासी सौड़ तल्ला, श्रीनगर, जिसके विरुद्ध चेक अनादरण का मामला दर्ज है, को न्यायालय में पेश किया गया। टीम में उपनिरीक्षक संजय पुंडीर, कांस्टेबल संतराम चौहान और होमगार्ड हरीश लाल शामिल रहे।
