जनता दरबार में एक दर्जन से अधिक शिकायतों पर हुई सुनवाई व निस्तारण


पौड़ी। जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी व प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कलक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार आयोजित किया। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण प्रशासन की सर्वाेच्च जिम्मेदारी है। दरबार में एक दर्जन से अधिक शिकायतों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए गए।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम ओजली के तीन परिवारों को पेयजल संयोजन न मिलने पर अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया गया। वार्ड-6 में क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग से उत्पन्न खतरे पर जांच आख्या सहित पात्रावली प्रस्तुत करने को कहा गया। न्यू विकास कॉलोनी के 2 वर्षीय बच्चे के उपचार प्रकरण में तत्काल चिकित्सकीय सहायता के निर्देश दिए गए। आपदा से क्षतिग्रस्त मार्ग के पुनर्निर्माण, पीआरडी नंबर जारी करने में विलंब, शहीद सैनिक के नाम प्रवेश द्वार हेतु भूमि चिन्हांकन और राज्य आंदोलनकारियों के प्रकरणों पर भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!