दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे सहकारिता मंत्री

देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 17-18 फरवरी को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। गांधीनगर में आयोजित राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता अमित शाह करेंगे। महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में होने वाले महामंथन में डॉ. रावत “सहकार से समृद्धि” पर उत्तराखंड की योजनाएँ, नवाचार और रोडमैप प्रस्तुत करेंगे। बैठक में नई बहुउद्देश्यीय समितियाँ, डेयरी विस्तार, सहकारी बैंकों की सुदृढ़ता और डिजिटल डेटाबेस जैसे विषयों पर चर्चा होगी। भ्रमण के दौरान वे बनासकांठा के सहकारिता संस्थानों व ’’बनास डेयरी’’ का अध्ययन करेंगे।
