आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करता है केंद्रीय बजट: नरेश बंसल


हरिद्वार। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत केंद्रीय बजट की प्रमुख घोषणाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक प्रावधानों की जानकारी साझा करने हेतु बजट संवाद प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल उपस्थित रहे। उनके साथ रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह भी मौजूद रहे।
सांसद नरेश बंसल ने कहा कि यह बजट आर्थिक मजबूती, युवाओं के रोजगार, किसानों की आय वृद्धि और महिला सशक्तिकरण को समर्पित है तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करता है। विधायक प्रदीप बत्रा ने इसे मध्यम वर्ग व व्यापारियों के लिए राहतकारी बताते हुए उत्तराखंड को मिलने वाले विकास लाभों पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने इसे विकास, विश्वास और अवसर का बजट बताया। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!