लापता 14 वर्षीय किशोर हरिद्वार से सकुशल बरामद

कर्णप्रयाग। लापता 14 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैर जनपद हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। 13 फरवरी 2026 को गुमशुदगी की सूचना पर बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश में विशेष टीम गठित की गई। सर्विलांस की मदद से किशोर की लोकेशन हरिद्वार पाई गई, जहां से 15 फरवरी को उसे सुरक्षित बरामद किया गया। काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों की डिजिटल गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने की अपील की है।
