पुलिस ने चोरी के माल सहित दो अभियुक्त किए गिरफ्तार


देहरादून। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को चोरी किए गए मोटर के केबिल सहित गिरफ्तार किया है। प्रकरण में सादिक पुत्र फकीरा, निवासी रामपुर कला, थाना सहसपुर द्वारा कोतवाली सहसपुर में तहरीर दी गई थी कि अज्ञात चोरों ने शंकरपुर स्थित उत्तराखंड जल संस्थान के पानी की मोटर रिपेयर गोदाम से मोटर की केबिल काटकर चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर थाना सहसपुर में धारा 305 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी विकासनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसपुर द्वारा उ0नि0 राजीव धारीवाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। मुखबिर की सूचना पर रविवार को फिरोज (35 वर्ष) व अजीम (26 वर्ष) को शंकरपुर, रामपुर क्षेत्र से चोरी किए गए केबिल सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उ0नि0 राजीव धारीवाल, हे0का0 डबल सिंह व का0नि0 राजबीर भंडारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!