विज्ञान प्रदर्शनी में आकर्षक मॉडल किए प्रस्तुत

हरिद्वार। रुड़की स्थित पाइन वुड ग्लोबल हाई स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि दर्जाधारी सुनील सैनी ने किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, सोलर ऊर्जा, जल व वायु प्रदूषण तथा चंद्रयान जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल व प्रयोग प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रबंध निदेशक साजिद अली ने विद्यार्थियों की सराहना की। कार्यक्रम में निदेशक शहरोज अली सहित शिक्षक, अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
