छात्र-छात्राओं को दी आपदा प्रबंधन की जानकारी

उत्तरकाशी। महर्षि विद्या मंदिर, ज्ञानसू (विकासखंड भटवाड़ी) में एक दिवसीय आपदा जन-जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 416 छात्र-छात्राओं व विद्यालय कार्मिकों ने सहभागिता की। मास्टर ट्रेनर (आपदा प्रबंधन), वन विभाग और क्यूआरटी टीम ने भूकंप सुरक्षा, खोज-बचाव उपकरण, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, स्ट्रेचर निर्माण, वनाग्नि व घरेलू आग से सुरक्षा, वन्यजीव सुरक्षा, रस्सी गांठ तकनीक और आपातकालीन नंबरों पर सैद्धांतिक व प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया।
