विकासनगर में हुई चोरी का दून पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा


देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में एक दुकान में चोरी की घटना को दून पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर उजागर कर दिया। दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को वादी गोपाल, दुकान स्वामी माहेश्वरी कंगन स्टोर ने कोतवाली विकासनगर में लिखित तहरीर दी कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी दुकान से 100-100 रुपये की नोटों की माला चोरी कर ली।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार गठित टीम ने तुरंत जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रात्रि में विकासनगर क्षेत्र से अभियुक्तों नईम अहमद (32) और जुबेर (32) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटना नशे की आवश्यकता के चलते की बताई। अभियुक्तों के कब्जे से 1170 रुपये नगद और चोरी में प्रयुक्त स्कूटी (यू0के0-07-डीबी-6255) बरामद की गई। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बाजार उ.नि. मयंक त्यागी, अ.उ.नि. नौशाद अंसारी, का. रजनीश शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!