मीडिया टूर में आईएनएस उदयगिरि पर दिखी भारत की समुद्री आत्मनिर्भरता


देहरादून। पीआईबी के विशेष मीडिया आउटरीच कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड से पत्रकारों का दल विशाखापत्तनम पहुंचा, जहां भारतीय नौसेना की आधुनिक समुद्री क्षमताओं से रूबरू कराया गया। दौरे का प्रमुख आकर्षण आईएनएस उदयगिरि रहा, जो स्वदेशी तकनीक से निर्मित अगली पीढ़ी का स्टील्थ फ्रिगेट है। कम रडार सिग्नेचर, उन्नत मिसाइल, पनडुब्बी रोधी और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम से लैस यह पोत बहु-भूमिका अभियानों में सक्षम है। कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन विकास सूद ने इसकी परिचालन क्षमता की जानकारी दी। अधिकारियों ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!