समारोह में विधायक ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित


देहरादून। विकासखण्ड जखोली के नागेंद्र इंटर कॉलेज बजीरा (लस्या) में छात्र-छात्राओं का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी के प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह भण्डारी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरक संबोधन देते हुए बेहतर भविष्य निर्माण के टिप्स दिए और विधायक निधि से दो कक्षा-कक्ष निर्माण की घोषणा की। प्रतिभावान छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 27 मार्च से जखोली में तीन दिवसीय लस्या महोत्सव आयोजित होने की जानकारी दी गई, जिसका शुभारंभ पुष्कर सिंह धामी करेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!