बजट 2026: ओबीसी मोर्चा का श्रमिक संवाद, मंडल अध्यक्ष सम्मानित


श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला पौड़ी गढ़वाल ने बजट 2026 के संदर्भ में श्रमिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में नवीन मंडल अध्यक्षों का फूलमालाओं व अंगवस्त्र भेंट कर भव्य सम्मान किया गया। वक्ताओं ने बजट 2026 को श्रमिकों, गरीबों, युवाओं और किसानों के हित में ऐतिहासिक बताया। जिला अध्यक्ष जगमोहन नेगी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना की। श्रमिक संवाद में योजनाओं, रोजगार अवसरों और जनकल्याणकारी नीतियों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का समापन संगठन सशक्त करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!