भोलेनाथ के जयकारों के साथ मौना में कांवड़ियों का हुआ भव्य स्वागत


उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / भुवन बिष्ट,

रानीखेत। पावन महाशिवरात्रि पर महाकुलेश्वर मंदिर में कांवड़ियों द्वारा महादेव का जलाभिषेक किया जायेगा। विकासखंड ताड़ीखेत के मौना गांव से निकले कावंड़ियों का दल गंगाजल लेकर हरिद्वार से बिनसर महादेव, ताड़ीखेत होते हुए गनियाद्योली पहुंचा यहां से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जो रानीखेत होते हुए मौना गांव पहुंची। भोलेनाथ के जयकारों के साथ विकासखण्ड ताड़ीखेत के मौना में कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कांवड़ियों की पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इससे चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना रहा। भजन कीर्तनों का भी आयोजन किया गया। तीर्थ नगरी हरिद्वार से गंगाजल लेकर आये कांवड़ियों का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। कांवड़ियों के साथ गनियाद्योली, रानीखेत, घिघांरीखाल, चौकुनी, मौना होते हुए हनुमान मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हनुमान मंदिर में महंत ब्रह्मानंद भारती महाराज द्वारा भी कांवड़ियों का स्वागत किया गया। कांवड़ियों ने महंत ब्रह्मानंद भारती महाराज का आशीर्वाद लिया। मौना गांव में बड़ी संख्या में लोगों ने भव्य रूप में कांवड़ियों का फूल मालाओं व पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। कांवड़ियों के साथ भव्य शोभायात्रा में भोलेनाथ के जयकारों के साथ बड़ी संख्या में लोग एंव पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने भी भाग लिया। हनुमान मंदिर में कांवड़ियों के दल के साथ शोभायात्रा के पहुंचने पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के लोगो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।आज महाशिवरात्री पर कांवड़ियों द्वारा महाकुलेश्वर मंदिर चौकुनी मौना में जलाभिषेक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!