छात्राओं को दी महिला सुरक्षा व कानून की जानकारी

उत्तरकाशी। अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज उत्तरकाशी में पुलिस जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, अपराध, साइबर अपराध और महिलाओं के अधिकारों तथा कानून की जानकारी दी गई। उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, गौरा शक्ति फीचर, डायल 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग पर भी प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं को “अभया” अभियान से संबंधित हेल्पलाइन कार्ड और पम्पलेट वितरित किए गए। शिकायत और समस्याओं के निवारण हेतु कॉलेज में ‘स्पीक अप बॉक्स’ लगाए गए। मुख्य आरक्षी मंजु द्वारा कॉलेज को गोद लिया गया, जो मासिक रूप से बॉक्स की जांच और छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।
