विधिक जागरुकता शिविर में दी अधिकारों की जानकारी


पौड़ी। गंगाभोगपुर में एक दिवसीय विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज नाज़िश कलीम के निर्देशन में यह कार्यक्रम विश्व सामाजिक न्याय दिवस एवं नालसा संवाद योजना 2025 को समर्पित था।
शिविर का उद्देश्य कमजोर, हाशिए पर रहने वाले और आदिवासी समुदाय तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित करना था। उपस्थित जनसमूह को निःशुल्क कानूनी सहायता, पात्रता शर्तें और जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वन गुज्जर समुदाय एवं अन्य पिछड़े वर्गों को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा तंत्र के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी जगमोहन सिंह बिष्ट, पुलिस चौकी चीला के अपर उप निरीक्षक भानु प्रताप सिंह, पूर्व अपर निदेशक शिक्षा प्रदीप रावत, सहायक विकास अधिकारी दिनेश रावत और सहायक समाज कल्याण अधिकारी महेश प्रताप सिंह सहित कई विशेषज्ञ और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!