ग्वेफड़ में जल जीवन मिशन के तहत मनाया ‘’जल अर्पण दिवस’’


रूद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड अगस्त्यमुनी अंतर्गत ग्रामसभा ग्वेफड़ में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पेयजल योजना का जल अर्पण दिवस समारोह हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक भरत सिंह चौधरी ने की, जबकि ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी उपस्थित रही।
इस अवसर पर विधायक ने ग्राम प्रधान लीला सिंह बिष्ट को हर घर जल प्रमाणीकरण प्रमाण-पत्र प्रदान कर जल अर्पण कार्यक्रम संपन्न कराया। उत्तराखण्ड जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता उज्जवल पेटवाल ने योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की और संचालन में ग्रामीण सहभागिता पर बल दिया। विद्यालयी छात्राओं, ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूह द्वारा जल संरक्षण पर प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, सरस्वती वंदना और पारंपरिक लोकनृत्य झुमेलो प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही पांच महिलाओं को पेयजल गुणवत्ता जांच हेतु फील्ड टेस्ट किट वितरित कर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामसभा ग्वेफड़ में हर घर नल-हर घर जल प्रमाणीकरण की औपचारिक घोषणा की गई और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!