वांछित मुख्य सप्लायर मोदीनगर से गिरफ्तार


पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार पौड़ी पुलिस ने नशा तस्करी की सप्लायर चेन को समाप्त करने हेतु सघन अभियान चलाया। 17 दिसंबर 2025 को लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में शंकर गिरी और मनीष को 10.70 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जांच के दौरान सप्लायर आशीष पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी गोविंदपुरी, मोदीनगर (गाजियाबाद, यूपी) की संलिप्तता उजागर हुई। लगातार दबिश और गहन तकनीकी जांच के बाद गुरूवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार, आरक्षी चन्द्रशेखर और आरक्षी विरेंद्र प्रताप शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!