शांति व सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस की सघन चेकिंग तेज


पौड़ी। कोटद्वार क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पौड़ी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जनपद में प्रवेश व निकास करने वाले सभी वाहनों की बैरियर प्वाइंट्स पर सघन चेकिंग की जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन लगातार किया जा रहा है। प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों, संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर पैदल और मोबाइल गश्त बढ़ाई गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!