स्वच्छता को जन-आंदोलन नहीं बनाया जन चेतना

श्रीनगर। श्रीनगर गढ़वाल में डॉ. बी.पी. नैथानी एवं मंजू नैथानी द्वारा वर्षों से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के पूर्व चेयरमैन अर्जुन सिंह भण्डारी एडवोकेट, बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप पांथरी एवं अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी सहित अधिवक्ताओं ने सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि लाउडस्पीकर के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाकर नैथानी दंपती ने स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि जनचेतना और जन-आंदोलन बना दिया है। इस पहल से श्रीनगर शहर स्वच्छता के एक आदर्श मॉडल के रूप में उभर रहा है।
