एकल खिड़की व्यवस्था बन रही उद्यमियों के लिए राहत


श्रीनगर। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला उद्योग मित्र प्राधिकृत समिति/एकल खिड़की सुगमता व्यवस्था की बैठक आयोजित की गई। बैठक में औद्योगिक विकास, मिनी औद्योगिक आस्थान भटवाड़ीसैंण की समस्याओं, एकल खिड़की प्रणाली के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों तथा एमएसएमई नीति-2015 के अंतर्गत उपादान स्वीकृति पर चर्चा की गई।
महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश ने भटवाड़ीसैंण औद्योगिक आस्थान में पार्किंग व गेट निर्माण हेतु 20 लाख का आगणन स्वीकृति के लिए प्रेषित किए जाने तथा जलापूर्ति टैंक की ऊंचाई बढ़ाने के प्रस्ताव की जानकारी दी। एकल खिड़की व्यवस्था के अंतर्गत अब तक प्राप्त सभी 188 आवेदनों का निस्तारण किया जा चुका है और कोई भी आवेदन लंबित नहीं है। एमएसएमई नीति के तहत ब्याज उपादान प्रकरणों व निवेश सम्मेलनों की एमओयू इकाइयों की प्रगति की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने और औद्योगिक समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!