व्यापार सभा के नाम पर वसूली की जांच के आदेश

श्रीनगर। व्यापार सभा के नाम पर धनराशि वसूली के मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच हेतु पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि जिन भी व्यक्तियों द्वारा व्यापार सभा के नाम पर रुपए लिए गए हैं, उनकी निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस संबंध में ज्ञापन देने वालों में व्यापार सभा श्रीनगर के अध्यक्ष दिनेश असवाल, महामंत्री अमित बिष्ट, कोषाध्यक्ष सुमन जोशी, उपाध्यक्ष नवनीत जैन, राजेंद्र बड़थ्वाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी शामिल रहे। सभी व्यापारियों ने एकमत होकर पारदर्शी जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की।
