पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से लिया आशीर्वाद, बैंगलोर रॉकेट की ओर से खेलेंगे

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। भारतीय कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग (बीसीपीएल) में शामिल होने पर हरिद्वार के युवा क्रिकेटर खिलाड़ी दिव्यम शर्मा ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद से आशीर्वाद लिया। स्वामी यतीश्वरानंद ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। कहा कि दिव्यम से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
भारतीय कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग (बीसीपीएल) में हरिद्वार की श्याम विहार कॉलोनी ज्वालापुर निवासी क्रिकेट खिलाड़ी दिव्यम शर्मा का चयन हुआ है। उन्हें बैंगलोर रॉकेट ने खरीदा है। उनकी टीम जल्द ही ओमान देश में होने वाली टी—20 कॉरपोरेट लीग में प्रतिभाग करेंगी। बीसीपीएल ब्रांड एम्बेसडर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गागुली और जहीर खान है। 25 वर्षीय दिव्यम शर्मा पुत्र प्रवीण राज शर्मा ने कॉलोनी की सड़कों पर ही क्रिकेट सीखा, लेकिन उनके हौसले और खेल को देखते हुए परिजनों ने रुड़की खेलने के लिए भेजा। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई के दौरान 2018 से हरिद्वार में ही रामानंद कॉलेज के पीछे प्रकाश स्पोर्टर्स एकेडमी में क्रिकेट सीखा। हालांकि फिलहाल तो वे हेल्थ के लिए ही प्रेक्टिस जारी थी और हेमिलटन कंपनी सिडकुल में काम कर रहे हैं। इसी दौरान आवेदन किया और देहरादून में तीन महीने पहले ट्रायल में भाग लिया। नीलामी में पहले चरण में 1000 खिलाड़ियों को चयन किया, लेकिन बाद छटनी कर 300 खिलाड़ियों को शामिल गया है। उन्हें आॅलराउडर कैटेगरी में खरीदा गया। बेस प्राइस साढे पांच लाख रुपये रखा गया। दिव्यम ने बताया कि बीपीसीएल की ओर से आयोजित होने वाले टी—20 कॉरपोरेट लीग ओमान देश में होगी। वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर उनका पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने गुलदस्ते देकर स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अजय शर्मा, कमल माटा, प्रवीण राज, संदीप शर्मा, आरव शर्मा आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!