महिलाओं और बच्चों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक


देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा आश्रय गृह सरफिना ट्रस्ट, क्लेमेंट टाउन में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विभिन्न बस्तियों की महिलाओं को सामाजिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में महिला कल्याण योजनाओं, पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम, बाल विवाह, चाइल्ड हेल्पलाइन, गुड टचदृबैड टच सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। बच्चों को पॉक्सो से संबंधित शैक्षिक वीडियो दिखाए गए। शिविर में लगभग 300 महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!