नाबालिग दुष्कर्म मामला: सौतेले पिता को जेल, मां भी गिरफ्तार


पौड़ी। कोटद्वार निवासी एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी की शिकायत पर कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर अपराध सामने आया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सौतेले पिता (काल्पनिक नाम कमल) को गिरफ्तार कर पॉक्सो अधिनियम के तहत न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। विवेचना में पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी माता की संलिप्तता भी पाई गई, जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!