मृतक पत्रकारों के आश्रितों को सौंपे आर्थिक सहायता के चेक

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार गठित पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) के अंतर्गत मृतक पत्रकारों के आश्रितों एवं गंभीर बीमारी से ग्रस्त पत्रकारों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा यह चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य शशि शर्मा एवं अमित शर्मा उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर पत्रकारों के कल्याण के लिए संवेदनशील पहल की जा रही है। ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5 लाख रुपये की सहायता देना सरकार की मानवीय सोच को दर्शाता है। समिति सदस्यों ने बताया कि 15 मृतक पत्रकारों के परिजनों एवं 2 गंभीर बीमार पत्रकारों को 5-5 लाख की सहायता स्वीकृत की गई है। कार्यक्रम में एसपी सिटी, प्रेस क्लब अध्यक्ष व अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
