महाशिवरात्रि व शारदीय कांवड़ यात्रा को लेकर किया निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल। आगामी महाशिवरात्रि एवं शारदीय कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने नीलकंठ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। गरूड़ चट्टी से नीलकंठ महादेव मंदिर तक मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग व डायवर्जन प्वाइंट्स का जायजा लिया गया। पार्किंग को चरणबद्ध संचालित करने, क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत और लाउडहेलर से सूचनाएं देने के निर्देश दिए गए। थाना लक्ष्मणझूला में मंदिर समिति, टैक्सी यूनियन व व्यापार संघ के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण न करने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!