चारधाम यात्रा पर अवैध सवारी ढोने पर रहेगी सख्ती


रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के सुव्यवस्थित व सुरक्षित संचालन को लेकर जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने टैक्सी/मैक्सी यूनियन, होटल यूनियन तथा डंडी-कंडी संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में यात्रा के दौरान संभावित समस्याओं और सुझावों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को निजी वाहनों द्वारा अवैध रूप से सवारी ढोने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, जिसमें नियम उल्लंघन पर वाहन सीज कर जुर्माना वसूला जाएगा। यात्रा अवधि में सघन जांच निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!