बैठक में दिए राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने लंबित राजस्व, न्यायालयीन व विकासात्मक प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा में कार्य न होने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने राशन वितरण की गुणवत्ता जांच, अवैध शराब बिक्री पर संयुक्त अभियान, अवैध खनन रोकने तथा वाहनों की नियमित जांच के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
