16 नोडल अस्पताल चिह्नित, मरीजों को नहीं जाना होगा दूर


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर देते हुए जीआईएस के माध्यम से 16 अस्पतालों को नोडल अस्पताल के रूप में चिह्नित किया गया, ताकि मरीजों को 30 किमी से अधिक दूरी न तय करनी पड़े। बीरोंखाल व सतपुली में साप्ताहिक अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू हो चुकी है, जबकि पाबौ व यमकेश्वर में शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सरकारी अस्पतालों में प्रसव संख्या कम होने पर नाराजगी जताते हुए लापरवाह चिकित्सकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। नैनीडांडा व रिखणीखाल में “खुशियों की सवारी” सेवा शुरू की गई। एंबुलेंस सेवाओं में सुधार, जिला रेफरल योजना व पीसीपीएनडीटी एक्ट के कड़ाई से पालन पर भी बल दिया गया। बैठक में सभी एमओआईसी व स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने राजस्व वृद्धि पर दिया जोर

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पर्यटन विभाग की परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन, रखरखाव और राजस्व वृद्धि पर चर्चा की गई। सतपुली स्थित एंगलर हट को शीघ्र फर्निश करने, अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई तथा खिर्सू बासा होम स्टे का पुनः टेंडर कराने के निर्देश दिए गए। डांडा नागराजा रैन बसेरे के लिए ओपन टेंडर और श्रीनगर रैन बसेरे को नगर निगम को सौंपने का निर्णय लिया गया। धारी देवी मंदिर के प्रकाशीकरण कार्य को फरवरी अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!