वेस्ट टू वंडर रजत जयंती पार्क का निरीक्षण कर संतुष्ट दिखे अपर सचिव

श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर के स्वच्छता प्रयासों की सराहना करते हुए शहरी विकास विभाग के अपर सचिव एवं निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी ने कहा कि शहर में कहीं भी कूड़ा दिखाई नहीं दिया, जो निगम की टीम की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने वेस्ट टू वंडर रजत जयंती पार्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान अपर सचिव ने कूड़ा उठान व निस्तारण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए इसे सुव्यवस्थित बताया और स्वच्छता सर्वेक्षण में श्रीनगर को शीर्ष स्थान पर पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने को कहा। साथ ही नगर निगम की आय बढ़ाने के नए स्रोत विकसित करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर मेयर आरती भंडारी ने सौर नगर परियोजना सहित विकास कार्यों की जानकारी दी। बैठक में नए कार्यालय भवन, टाउन हॉल और आधुनिक शौचालय परियोजनाओं पर चर्चा हुई। अपर सचिव ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
