पं. दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने ’एकात्म मानववाद’ के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया। उनके विचार आज भी भारतीय राजनीति और सामाजिक जीवन को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में उनके आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!