मृतक ने आरोपी की बहन पर की थी अभद्र टिप्पणी, स्कूटी से की पहचान

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने कनखल थाना क्षेत्र में हुई नाबालिक की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हत्या करने से पहले नाबालिक के साथ नशा किया, फिर इस दौरान हुई नासमझी में उसकी पत्थर मारकर हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया था।
दो दिन पहले थाना कनखल पुलिस को सूचना मिली कि श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में एक अज्ञात बालक का लहूलुहान शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त की, तो मृतक की पहचान कुनाल पुत्र रोहिताश, निवासी रामपुर रायघटी थाना लक्सर हाल निवासी लाटोवाली थाना कनखल के रूप में हुई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार घटना के अनावरण हेतु 05 टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को खंगाले गए। जिसमे पुलिस टीम को सीसीटीवी में मृतक कुनाल शराब के ठेके पर शराब खरीदते हुए एक संदिग्ध स्कूटी पर किसी व्यक्ति के साथ जाता हुआ दिखा।
स्कूटी सवार की जांच पड़ताल करने पर स्कूटी सवार की पहचान अरविन्द उर्फ शिवम के रूप में हुई, जो घटना के बाद से मथुरा फरार हो गया था। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मथुरा से धर दबोचा।
पूछताछ करने पर अभियुक्त अरविंद ने बताया कि वह कुछ महीनों से अपनी नानी के साथ कनखल में रह रहा था। वह और कुनाल (मृतक) दोस्त थे और पड़ोस में ही रहते थे। 06 फरवरी की रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। नशे की हालत में कुनाल ने अरविंद की बहनों पर गंदे लांछन लगाने लगा और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विवाद बढ़ने पर कुनाल ने अरविंद को थप्पड़ मारे, जिसके बाद गुस्से में आकर अरविंद ने पास पड़े भारी पत्थर से कुनाल के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अरविन्द उर्फ शिवम पुत्र संदीप शर्मा निवासी पतवारी मन्दिर के पीछे दुर्गा कॉलौनी थाना गोवर्धन मथुरा उ0प्र0 हाल निवासी लाटोवाली थाना कनखल जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम थाना कनखलः-
कनखल थानाध्यक्ष देवेंद्र सिहं रावत, एसएसआई सतेन्द्र भंडारी, एएसआई ललित मोहन अधिकारी, नन्द किशोर, कांस्टेबल सतेंद्र रावत, उमेद सिंह, मनीष रावत, विशन सिंह का सहयोग रहा।
सर्विलांश टीम में सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल हरबीर सिंह, वसीम, नरेंद्र, कोतवाली नगर एवं रानीपुर से एसआई अंशुल अग्रवाल, कांस्टेबल सतीश नौटियाल, दीप गौड रानीपुर का सहयोग रहा।
