ग्रामीणों का आंदोलन तेज, क्रमिक अनशन शुरू


श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर ब्लॉक के पाव अकरी गांव में पेयजल व सड़क समस्या को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज हो गया है। समाधान न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार से क्रमिक अनशन शुरू किया। ग्रामीणों ने अकरी-बारजूला पेयजल पम्पिंग योजना में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और नियमित जलापूर्ति की मांग की। धरना-प्रदर्शन में वक्ताओं ने न्यूली पेयजल योजना के पुनर्गठन और सेल-तोक से मठुर तक सड़क निर्माण की मांग उठाई। चेतावनी दी गई कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!