वनाग्नि रोकथाम को लेकर की मॉक ड्रिल


रूद्रप्रयाग। वनाग्नि वर्ष 2026 के तहत वनाग्नि रोकथाम को लेकर मंगलवार को प्रभागीय परिसर जवाड़ी में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में समस्त रेखीय विभागों के साथ आपसी समन्वय एवं सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत रतनपुर कक्ष संख्या 11 में जनपद स्तरीय विभागों के साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उप प्रभागीय वनाधिकारी डी.एस. पुण्डीर ने की। उन्होंने कहा कि वनाग्नि रोकथाम में सभी विभागों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा आमजन के सहयोग से ही इस चुनौती से निपटा जा सकता है। कार्यशाला में राजस्व, पुलिस, अग्निशमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!