प्रशासनिक प्रक्रियाओं की गहरी समझ है सुशासन की आधारशिला

पौड़ी। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया। डॉ. रघुनंदन सिंह टोलिया प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाना है।
पहले दिन सूचना के अधिकार पर प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी ने संवादात्मक प्रशिक्षण, शत-प्रतिशत सहभागिता और फीडबैक पर जोर देते हुए कहा कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं की गहरी समझ सुशासन की आधारशिला है। उन्होंने आरटीआई को पारदर्शिता का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अधिनियम के प्रभावी अनुपालन के निर्देश दिए। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
