एक ही स्थान पर योजनाओं का लाभ व शिकायतों का हुआ समाधान

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमालापुर कलां में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर में 713 लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला, जबकि 163 प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर में 1950 लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान 56 जनसमस्याएं दर्ज हुईं, जिनमें से 24 का मौके पर ही समाधान किया गया। उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी पहल बताते हुए जनहित में प्रभावी बताया। शिविर में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

विकासखंड पाबौ की न्याय पंचायत
पौड़ी। विकासखंड पाबौ की न्याय पंचायत पाबौ में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवन्त की अध्यक्षता में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में 49 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 20 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान 310 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला, जबकि 610 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। शिविर में 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए।

55 शिकायतें दर्ज, 49 का मौके पर समाधान
पौड़ी। विकासखंड रिखणीखाल की न्याय पंचायत किल्बौखाल में बहुउद्देशीय शिविर में कुल 55 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 49 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही 138 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य ने की।

21 शिकायतों में से 14 का मौके पर निस्तारण
उत्तरकाशी। विकासखंड भटवाड़ी की न्याय पंचायत बंदराणी में जूनियर हाईस्कूल लाटा में बहुउद्देशीय शिविर एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी की उपस्थिति में कुल 21 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 14 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित’’
चमोली। पोखरी न्याय पंचायत किमोठा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से 200 से अधिक ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिया गया। जनसुनवाई में 60 से अधिक समस्याएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 40 का मौके पर ही समाधान किया गया।

शिविर में 713 लाभार्थी लाभान्वित
हरिद्वार। विकासखंड बहादराबाद की न्याय पंचायत जमालपुर कलां के सामुदायिक केंद्र में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने लोगों की समस्याएं सुनी। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 713 लोगों को लाभान्वित किया गया तथा 163 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र जारी किए गए। कार्यक्रम में 1950 लोगों ने सहभागिता की। शिविर में दर्ज 56 शिकायतों में से 24 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
