खाद्य विभाग ने 12 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर भरे नमूने


हरिद्वार। महाशिवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सामग्री में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कुल 12 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
देर रात्रि उपायुक्त गढ़वाल आर.एस. रावत के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व पवन कुमार की टीम ने इब्राहिमपुर स्थित पनीर व दही निर्माण इकाई पर छापा मारा। जांच में फैक्ट्री बिना फूड लाइसेंस संचालित पाई गई, आवश्यक दस्तावेज न होने पर उसे अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया। पनीर व दही के नमूने जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए। इसके अतिरिक्त कांवड़ पटरी मार्ग पर अस्थाई स्टॉलों का निरीक्षण, कोल्ड ड्रिंक गोदामों से नमूने संग्रह तथा एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स जब्त कर नष्ट की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!