हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष घोषित, सभी करेंगे प्रचार प्रसार
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार जनपद के सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष घोषित किए है। भाजपा के मंडल अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की सहमति पर सभी जिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। हरिद्वार ग्रामीण के चारों मंडलों के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सभी को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बधाई देते हुए मिशन—2027 में जुटने को आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए उन्हें लाभार्थियों तक पहुंचाने का काम करना है।
भोगपुर पंचपुरी मंडल में इन्हें मिली जिम्मेदारी
भोगपुर पंचपुरी के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सुशील पंवार ने युवा मोर्चा मंडलध्यक्ष मनीष चौहान, किसान मोर्चा मंडलध्यक्ष नरेश कुमार, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष गुडडी कश्यप, किसान मोर्चा मंडलध्यक्ष प्रमोद कुमार सैनी, ओबीसी मोर्चा मंडलाध्यक्ष संदीप राठौर, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडलध्यक्ष मुकर्रम अली को बनाया गया है।
जमालपुर कलां मंडल में इन्हें दी जिम्मेदारी
जमालपुर कलां के मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान ने युवा मोर्चा मंडलध्यक्ष पंकज यादव, किसान मोर्चा मंडलध्यक्ष दीपचंद, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष रिक्त, किसान मोर्चा मंडलध्यक्ष प्रमोद चौहान, ओबीसी मोर्चा मंडलाध्यक्ष नवीन कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडलध्यक्ष कलीम अंसारी को बनाया गया है।
आदर्श टिहरी नगर मंडल में इन्हें दी जिम्मेदारी
आदर्श टिहरी नगर के मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी ने युवा मोर्चा मंडलध्यक्ष दीपक रावत, किसान मोर्चा मंडलध्यक्ष मुकेश कुमार, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष अंजू देवी संधानिया, किसान मोर्चा मंडलध्यक्ष प्रवीण सैनी, ओबीसी मोर्चा मंडलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडलध्यक्ष मेहरान अंसारी को बनाया गया है।
लालढांग मंडल में इन्हें दी जिम्मेदारी
लालढांग के भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने युवा मोर्चा मंडलध्यक्ष शशीपाल सिंह, किसान मोर्चा मंडलध्यक्ष मनोज कुमार, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष अनिता तडियाल, किसान मोर्चा मंडलध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, ओबीसी मोर्चा मंडलाध्यक्ष मुकेश सैनी, अल्पसंख्या मोर्चा मंडलध्यक्ष मुमताज अली को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!