276 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तरकाशी। अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी डामटा, पुरोला पुलिस ने 276 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में रविवार देर शाम चेकिंग के दौरान मातला बैण्ड के पास से मोहन सिंह (68 वर्ष) निवासी चकराता, देहरादून को पकड़ा गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुरोला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!