छात्र-छात्राओं को दी आपदा प्रबंधन की जानकारी

उत्तरकाशी। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी द्वारा सेंट मैरी स्कूल पौंटी (बड़कोट), विकासखंड नौगांव में आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर मस्तान भंडारी व क्यूआरटी टीम ने भूकंप सुरक्षा, खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, वनाग्नि, रोप नॉट्स व आपातकालीन नंबरों की जानकारी सैद्धांतिक व व्यावहारिक रूप से दी। इस दौरान आपदा पंपलेट वितरित किए गए और भूदेव ऐप डाउनलोड कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन व शिक्षक उपस्थित रहे।
