एबीसी अभियान प्रभावी, 10 आवारा कुत्तों का किया बंध्याकरण

श्रीनगर गढ़वाल। आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा के उद्देश्य से श्रीनगर नगर निगम द्वारा संचालित एबीसी अभियान प्रभावी रूप से चल रहा है। अभियान के तहत गौशाला के समीप नवनिर्मित एबीसी सेंटर में विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों द्वारा आज 10 आवारा कुत्तों का मानवीय एवं वैज्ञानिक तरीके से सफल बंध्याकरण किया गया। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार ने बताया कि सेंटर में 50 से अधिक कुत्तों की क्षमता है और अभियान 15 दिन से एक माह तक चलेगा। महापौर आरती भंडारी ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने को कहा।
