वसंतोत्सव मेले की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा


चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गोपेश्वर में आयोजित होने वाले वसंतोत्सव मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक को यातायात प्लान तैयार करने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। मेले में स्थानीय उत्पादों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल लगाने पर जोर दिया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!