मेडिकल कॉलेज व बेस अस्पताल भ्रमण से छात्रों को मिला व्यावहारिक ज्ञान


श्रीनगर गढ़वाल। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नंदासैंण, चमोली के छात्र-छात्राओं ने राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं बेस अस्पताल का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, अस्पताल प्रबंधन, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। छात्रों ने मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों व बेस अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश रावत ने मेडिकल शिक्षा व करियर संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया। विद्यालय की ओर से कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। भ्रमण में 71 विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!