बाल अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पौड़ी। राजकीय इंटर कॉलेज झंडीचौड़ में बाल अधिकारों, संरक्षण एवं विधिक प्रावधानों को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को किशोर न्याय अधिनियम, पोक्सो अधिनियम, बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आपात स्थिति में सहायता लेने के तरीकों से अवगत कराया। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों की सहभागिता भी कराई गई। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को जागरूक, आत्मविश्वासी और सुरक्षित बनाने में सहायक हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
